Sunday, October 11, 2026
Home Himachal उद्योग विभाग के अनुपयोगी सामान की नीलामी 17 अगस्त को

उद्योग विभाग के अनुपयोगी सामान की नीलामी 17 अगस्त को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक कार्यालय के अनुपयोगी सामान की नीलामी 17 अगस्त को सील बंद निविदाओं के माध्यम से की जाएगी। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग अपनी सील बंद निविदाएं 17 अगस्त सुबह 11 बजे तक महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Advertisements

इसी दिन 11 बजे के बाद ये सील बंद निविदाएं खोल दी जाएंगी। इच्छुक लोग नीलाम किए जाने वाले सामान का निरीक्षण 16 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक कर सकते हैं। सील बंद निविदाओं से पहले एक हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here