
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. गांधी की तस्वीर पर पुष्प भेंट करके उन्हें श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इस अवसर पर डा. नंदा ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव राजीव गांधी ने रखी थी तथा आज की नवीनतन तकनीकों से जुड़ा भारत भी उन्हीं की देन था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी दूरगामी सोच का प्रमाण देते हुए जहां देश में तकनीकी युग की शुरुआत की वहीं दूरदर्शिता वाली योजनाओं का शुभारंभ करके देश के विकास को गतिमान किया था।

जिसके लिए यह देश उनका सदैव ऋणि रहेगा। डा. नंदा ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व वाले महापुरुष का जन्म दुनिया में कभी कभार ही होता है। इसलिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आज भी अपने प्रिय प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलते हुए देश व देशवासियों को समर्पित है। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी व कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश आनंद, रमेश डडवाल, पार्षद बलिविंदर कुमार, पार्षद अशोक मेहरा, मुखी राम, महासचिव पीपीसीसी गुरबचन कौर, चरनजीत गिरि, पुनीत शर्मा, राजिंदर परमार, डा. वरिंदर जस्सल, बलदीप सिंह बल, रविंरद दत्ता, मोहित धीमान, संदीप कुार, मनजीत सिंह, इंद्रजीत व बीएस पठानिया आदि मौजूद थे।












