
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने आज किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में उनका साथ देते हुए होशियारपुर सब्जी मंडी में एक अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने भैंसे (सांड) के आगे बीन बजाकर प्रतिकात्मक संदेश दिया कि किसानों के अंदोलनों का गूंगी बाहरी भैंसा-नमो सरकार व कोई असर नहीं हो रहा है।

किसानों की ओर ध्यान न देना और चोरों को भगाना मोदी सरकार की पहल
डा. राज ने मोदी सरकार पर निशाना बांधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों की किसी भी तरह की मदद नहीं की जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा बार-बार अपील करने के बावजूद केंद्र न किसानों के कर्जे माफ करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया। कैप्टन सरकार फंडों की कमी होने के बावजूद भी पंजाब के किसानों के कर्जे पढ़ाव अबधि माफ कर रहे है। पंजाब सरकार अकेली राज्य सरकार है जिसने 2 लाख रुपए तक के कर्जे माफ किए है। अन्य राज्य सरकारें 50 हजार से 1 लाख तक के ही कर्जे माफ किए है।
केंद्र सरकार का तो किसानों की किसी भी तरह की मुश्किलों की ओर कोई ध्यान हीं है। मोदी जी का ज्यादा ध्यान देश के बड़े चोरों को विदेश को भगाना है। यह तो इस तरह है जैसे कुती मिल गई चोरों नाल, चौंकीदार मोदी मिल गया मोरा दे नाल, अपने आप को देश का चौंकीदार कहने वाले मोदी ने नरिंदर मोदी, ललित मोदी, विजय मालिआ और विक्रम कोठारी जैसे देश को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले चोरों को देश से सुरक्षित विदेश भेजने की साजिश की है। बलैक मनी और दाऊद अब्राहम को भारत लेकर आना को खोखले वायदे कर आज देश को ठगने वाले लोगों का साथ दे रहे है। डा. राज कुमार ने कहा कि जब तक किसानों की सभी मांगे जिसमें स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना, बढिय़ा एग्रीकल्चर पॉलसी बनाना और देश के अन्नदाता को आत्म हत्या के लिए मजबूर करना के सभी कारणों का निवारण नहीं होता तो किसानों द्वारा जाने वाले हर संघर्ष में हमेशा उनके साथ है। गौरतलब है कि बीते समय में भी डा. राज कुमार ने डिजीटल कंडों का इंतजाम, मंडी में मंजी ,फायर बिग्रेड की गाड़ी एबलसै आदि अनेक किसान हित्त के वह प्रयास करते रहे है।












Kya Batt karte hi ji, jo 70 years me nahi Hua, modi ji 4 verso me kar Diya.
Jago India walo jago.