Thursday, October 29, 2026
Home Himachal हमीरपुर के पत्रकारों को मिली पार्किंग की सुविधा

हमीरपुर के पत्रकारों को मिली पार्किंग की सुविधा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रजनीश शर्मा । हमीरपुर हमीरपुर के पत्रकारों की चिरलंबित पार्किंग सुविधा की मांग को आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा कर दिया। अब हमीरपुर के पत्रकारों को मिनी सचिवालय स्थित पर्किंग में अपने वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक  ने पत्रकारों से मीटिंग कर उन्हें पार्किंग स्थल के बारे में बताया । पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पार्किंग सुविधा मुहैया करवाने के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में विभिन्न समाचारपत्रों में कार्यरत मीडिया कर्मियों को पार्किंग सुविधा न होने के कारण अपने वाहन रोज यहां-वहां खड़े करने पड़ते थे। इससे उन्हें आय दिन दिक्कतें पेश आती थीं।

Advertisements

पिछले दिनों सरकार के मीडिया कॉर्डिनेटर विश्वचक्षु जब पत्रकारों से मिलने हमीरपुर आए थे तो सबने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था। विश्व चक्षु ने पत्रकारों को यकीन दिलाया था कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मसले को उठाएंगे। आखिर सीएम ने पत्रकारों की इस बाजिव मांग को समझते हुए उन्हें पार्किंग की सुविधा दिलवाने के लिए डीसी हमीरपुर को निर्देश दे दिए। मीडिया कॉर्डिनेटर विश्वचुक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों को पेश आने वाली समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि दिन-रात हर परिस्थिति में काम करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here