Saturday, October 31, 2026
Home Himachal कैप्टन प्रेम चंद शर्मा को गलोड़ कांग्रेस का समन्वयक किया नियुक्त

कैप्टन प्रेम चंद शर्मा को गलोड़ कांग्रेस का समन्वयक किया नियुक्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कैप्टन प्रेम चंद शर्मा को गलोड़ कांग्रेस का समन्वयक नियुक्त किया है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने यह नियुक्ति की है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैप्टन प्रेम चंद शर्मा की नियुक्ति का स्वागत किया है। कैप्टन प्रेम चंद शर्मा गलोड़ कांग्रेस के अग्रणी नेताओं में से एक है। उनकी पत्नी वर्तमान में उट्टप पंचायत की प्रधान है प्रेम चंद शर्मा को उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद ने उन्हें इस नए पद से नवाजा है

Advertisements

इस मौके पर कैप्टन प्रेम चंद शर्मा ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद का आभार व्यक्त किया है तथा उनका धन्यवाद किया है । उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here