Sunday, October 18, 2026
Home Himachal दौलतपुर चौक के मेजर निखिल शर्मा सेना मेडल से होंगे सम्मानित, जिला...

दौलतपुर चौक के मेजर निखिल शर्मा सेना मेडल से होंगे सम्मानित, जिला ऊना हुआ गौरवांवित

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना के दौलतपुर चौक के निवासी मेजर निखिल शर्मा को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार व 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज देने का ऐलान किया गया है।

Advertisements

जिसमें निखिल शर्मा को भी सेना मेडल से नवाजा जाएगा। उन्होंनें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी व कुशलता का परिचय दिया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मेजर निखिल शर्मा, राजिंद्र शर्मा और अनिता शर्मा वासी दौलतपुर चौक के पुत्र हैं और उनके दादा मनोहर शर्मा दौलतपुर चौक के अग्रणी व्यवसायी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here