Monday, October 12, 2026
Home Himachal तेज़ रफ्तार ट्रक के नीचे आने से 2 मजदूरों की मौत, 2...

तेज़ रफ्तार ट्रक के नीचे आने से 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के भोटा के पास झिलारड़ी के पास बुधवार 2 अक्तूबर सुबह चार प्रवासी राहगीरों को तेज़ रफ्तार ट्रक ने रौंध दिया। इनमें से 2 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि 2 प्रवासी मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 6:20 बजे ट्रक नंबर एच.पी. 24-डी-3436 ने भोटा के पास झिलारड़ी में चार पैदल यात्रियों को रौंध दिया। प्रवासी लोग मोरसू से सलौनी की ओर काम पर पैदल जा रहे थे।

Advertisements

चार मज़दूरों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान उमेश कुमार यादव पुत्र कुलानंद यादव गाँव मिरोले थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार उम्र 26 वर्ष और राजीव कुमार यादव पुत्र जोगिंद्र यादव नाथपुर नरपतगंज जिला अररिया बिहार उम्र 22 साल के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों की पहचान सुरेंद्र यादव पुत्र उदय चंद यादव गाँव नाथपुर थाना नरपतगंज जिला अररिया, बिहार उम्र 35 वर्ष और दीपक कुमार पुत्र कालू यादव गाँव नाथूपुर थाना नरपतगंज उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई हैं।

एस.पी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक रविंद्र कुमार के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो उक्त ट्रक का मालिक भी है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय कर्मचंद ग्राम मोसू डाकघर कोटला तहसील बडसर जिला हमीरपुर की उम्र 44 वर्ष है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को हमीरपुर मैडिकल अस्पताल ले जाया गया है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार करके ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here