Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भावाधस ने...

भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भावाधस ने तीक्ष्ण सूद को दिया निमंत्रण

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत (भावाधस) की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस को समर्पित विशाल शोभा यात्रा एवं सम्मान समारोह मंच का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 12 अक्तूबर दिन शनिवार को सायं 5:04 बजे भगवान वाल्मीकि चौंक, पुरानी सब्जी मंडी होशियारपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री भावाधस वीर सुरिंदर भट्टी व उपप्रधान दोआबा जोन पंजाब वीर सन्नी खोसला ने संयुक्त वाल्मीकि समाज के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र सौंपा। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि वह सि कार्यक्रम में आवश्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज के युवा अपने धर्म के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here