
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। रेलवे मंडी होशियारपुर में बी.एस.एन.एल के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के हक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। अपनी मांगो ंसंबंधी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के सांझे फोर्म के लीडरों ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन सरकार की तरफ से उनकी मांगे न मानने के संबंध में किया जा रहा है।

मुलाजिमों की मुख्य मांगे समय पर वेतन का न मिलना, बी.एस.एन.एल को 4-जी सेवाओं से जोडऩे की आज्ञा न देना, कंट्रैक्ट वर्कर, बिजली के बिल तथा किराये जारी न करना। पै रीवाइज न करना, सरकारी की तरफ से विभाग को कोई भी वित्तिय सहायता न देना आदि मांगे शामिल हैं।
मुलाजिमों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी सरकारी कंपनी बी.एस.एन.एल को छोड़ कर प्राइवेट कंपनियों को पहल दे रही है। जहां सरकारी की मंशा का पता चलता है। सरकार बी.एस.ेन.एल. को किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दे रही तथा उपभोक्ताओं को बी.एस.एन.एल. की 4-जी सर्विस पर वंचित भी कर रही है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे।
इस अवसर पर बलवीर सिंह, जगतार सिंह, तजिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, जगमहिंद्र सिंह आदि नेताओं के अलावा अन्य साथियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, मोहन लाल, ओंकार सिंह, विजय बग्गा आदि साथियों सहित उपस्थित थे।












