Saturday, October 3, 2026
Home Uncategorized किसी की नाकामियां गिना कर नहीं, अपनी खूबियों से जीतेंगे 2019: तलवाड़

किसी की नाकामियां गिना कर नहीं, अपनी खूबियों से जीतेंगे 2019: तलवाड़

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): मोदी सरकार ने विगत 3 वर्षों में इतने कार्य कर दिए हैं कि 2019 में हम अपने किए हुए कार्यों की बदौलत जीतेंगें न कि किसी की नाकामियां गिना कर। उपरोक्त शब्द यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व सीनियर वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल की टीम का विस्तार करने हेतु नंबरदार हरी ओम को पश्चिमी मंडल का उपाध्यक्ष व लवप्रीत सिंह को वार्ड प्रधान नियुक्त करने हेतु एक प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए कहे। समारोह को संबोधित करते हुए तलवाड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो अदभुत योजनाएं जन मानस के कल्याण के लिए चलाई हैं, उन योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए युवा मोर्चा को आज से ही कमर कस लेनी चाहिए।

Advertisements

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2019 के चुनावों के मद्देनकार नौजवानों की टोलियां बना कर डियूटियां लगा दी हैं। उन्होने कहा कि आज नंबरदार हरी ओम को पश्चिमी मंडल का उपाध्यक्ष व लवप्रीत सिंह को वार्ड प्रधान नियुक्त कर टीम को और भी मजबूती प्रदान की गई है।

इस मौके पर निपुण शर्मा, वार्ड नंबर 17 के पार्षद विनय, अनिल भाटिया, विशाल कोटरा, मिक्की, सोमनाथ, समरजीत सिंह, इन्द्रप्रीत, प्रदीप, राजन,मोनू,आशु, संदीप, नवदीप बिहाल, रविंदर, दिवांशु, काका, अरूण, दीपू, पंकज व अन्य युवा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here