Sunday, October 18, 2026
Home National 6 आतंकी गिरफ्तार, 2 हाल ही में पाक से ट्रेनिंग लेकर लौटे...

6 आतंकी गिरफ्तार, 2 हाल ही में पाक से ट्रेनिंग लेकर लौटे थे, नवरात्रों एवं दशहरा पर भी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी संगठित आतंकी मड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 आतंकी हाल ही में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटे थे। ये आतंकी दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस मड्यूल का पर्दाफाश होने से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व अंडरवर्ड की सांठगांठ सामने आई है। पुलिस के अनुसार इस ग्रुप ने नवरात्रों एवं श्री राम लीला के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम धमाके करने थे।

Advertisements

इसके इलावा इस ग्रुप ने दूसरे ग्रुप की टारगेट किलिंग करनी थी। पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम व उसके भाई को भारत में हथियार पहुंचाने थे व फंडिंग का इंतजाम करना था। पुलिस ने इलाहाबाद व यूपी से विस्फोटक, हथियार एवं गोला बारुद बरामद किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशन सैल के पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसियों से इनपुट मिले थे कि पाक प्रेरित और प्रायोजित संस्थाओं का समूह भारत में आईईडी के सीरियर बलास्ट को अंजाम देने की योजना बना रहा है तथा बम धमाकों के लिए पाक में तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मड्यूल का नैटवर्क दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी फैला हुए है। जिस संबंधी कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि टीमों ने इस मड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए 14 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की थी, जिसमें सफलता मिली। पकड़े गए आतंकियों की पहचान जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया, अबू बकर, ओसामा, मूलचंद, जीशान व आमिर के तौर पर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here