
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर नेता जावेद खान की अध्यक्षता में डी.एस.पी. सिटी परवेश चोपड़ा से मुलाकात करके होशियारपुर आने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होनें शहर की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शिवसेना बालठाकरे पार्टी पुलिस प्रशासन को साथ लेकर चलती है और आगे भी साथ लेकर चलेगी और उनको पूरा सहयोग देगी।

इस अवसर पर जावेद खान तथा हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि होशियारपुर एक छोटी काशी है तथा यहा सभी धर्मों के लोग यहां पर मिलजुल कर रहते हैं । माननीय उद्वव ठाकरे साहिब सब धर्मो को साथ लेकर चलते हैं और होशियारपुर में भी शिवसेना पार्टी सभी धर्मों का आदर करती है। इस मौके पर डी.एस.पी. सिटी परवेश चोपड़ा ने भरोसा दिलाया कि शहर की शान्ति को भंग नही होने दिया जाएगा।












