मुख्यमंत्री द्वारा महान शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

खटकड़ कलाँ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महान शहीदों के बेमिसाल बलिदानों को हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके नक्शे कदमों पर चलने का आह्वान किया।

Advertisements

आज यहाँ मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और उनके पिता स. कृष्ण सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करने संबंधी अपने विचार प्रकट करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह और अन्य शहीदों के कीमती योगदान और जज़्बे को याद किया। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई और अपने देश की मिट्टी का कजऱ् अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here