Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गांव साहरी में तीसरा महान कीर्तन दरबार व संत समागम 8 अक्तूबर...

गांव साहरी में तीसरा महान कीर्तन दरबार व संत समागम 8 अक्तूबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धन धन पूर्ण ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा सतपाल सिंह जी की अपार कृपा से महान कीर्तन दरबार और संत समागम 8 अक्तूबर दिन शुक्रवार शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक डेरा संत बाबा दलीप सिंह जी गांव साहरी जिला होशियारपुर में करवाया जा रहा है।

Advertisements

श्री गुरु नानक देव जी पब्लिक वैल्फेयर सोसायटी, समूह इलाका निवासियों व एनआरआई भाईयों के सहयोग से यह समागम करवाया जा रहा है। इस मौके पर जत्थेदार बाबा निहाल सिंह जी हरिया बेलां वाले, संत बाबा दिलावर सिंह ब्रह्म जी सचखंड जी, संत बाबा इंद्रदास जी मेघोवाल वाले, महंत प्रितपाल सिंह जी मिट्ठा टिवाणे वाले, संत बाबा अमरीक सिंह जी पुड़ैण वाले, संत बाबा रणजीत सिंह जी डगाणे वाले आदि संत महापुरुष पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर मीरी पीरी खालसा जत्था यमुना नगर वाले, भाई सर्बजीत सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, बाबा रणजीत सिंह जी टिब्बा साहिब वाले, बाबा जोगा सिंह जी रामू थियाड़ा वाले, भाई मलकीत सिंह जी खानपुर थियाड़ा वाले, कीरतपाल सिंह थियाड़ा सिमरतपाल सिंह थियाड़ा कीर्तनी जत्थे संगतों को गुरबाणी से निहाल करेंगे। इस मौके पर संगतों के लिए लंगर का विशेष प्रबंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here