Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh राज्य में खरीद प्रक्रिया के सातवें दिन 1,60,661.36 मीट्रिक टन धान की...

राज्य में खरीद प्रक्रिया के सातवें दिन 1,60,661.36 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद: आशु

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य में आज धान की खरीद प्रक्रिया के सातवें दिन सरकारी एजेंसियों द्वारा 1,60,661.36 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि खरीद प्रक्रिया के सातवें दिन राज्य की मंडियों में 6,74,253.05 मीट्रिक टन धान की फ़सल सरकारी एजेंसियों द्वारा और 12,915 मीट्रिक टन मिलर्स द्वारा खरीदा गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि राज्य की मंडियों में खरीद प्रक्रिया के सातवें दिन 1,72,512.97 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। श्री आशु ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 7,53,082.50 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 6,87,168.05 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसानों की 612.34 करोड़ की राशि कलियर कर दी गई है।     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here