
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन के चलते 2 दिन में 16 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोमवार शाम हाईवे के पास उफनते लामबगड़ नाले में फंसी एक कार को क्रेन की मदद से निकाला गया। कार में यात्री भी सवार थे। वहीं उत्तराखंड के चंपावत में चल्थी नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज गिर गया। बता दें कि उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड सरकार ने मौसम ठीक होने तक चारधाम यात्रा को भी रोक दिया है। नैनीताल जिले में बादल फटने की खबरें हैं। नैनीताल झील भी अपने स्तर से ऊपर बह रही है।













