Saturday, October 31, 2026
Home Punjab बिल माफी के लिए लाभपात्रि पावर कॉम के सुविधा सेंटरों में करें...

बिल माफी के लिए लाभपात्रि पावर कॉम के सुविधा सेंटरों में करें संपर्क: डिप्टी कमिश्नर

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से दो किलोवाट के कुनैक्शन वाले जरूरतमंद लाभपात्रियों के बकाया बिल माफ कर दिए गए है और सरकार की इस सुविधा को ज़िला जालंधर में सुचारू ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने अहम बैठक की। बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि दो किलोवाट वाले लाभपात्रि अपने बकाया बिल माफ करवाने के लिए पंजाब स्टेट पावर निगम लिमटिड के सुविधा सेंटरों में दफ़्तरी समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि जालंधर ज़िले के करीब एक लाख लाभपात्रियों को इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल के जालंधर सर्कल अधीन आते डिवीज़न वैस्ट डिवीज़न दफ़्तर मकसूदां, माडल टाऊन डिवीज़न के दफ़्तर के हंस राज स्टेडियम, पूर्वी डिवीज़न के फोकल प्वाईंट दफ़्तर पठानकोट बाईपास और कैंट डिवीज़न के बड़िंगा में पहुँच कर सकते थे।

Advertisements

थोरी ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल के सुविधा सैंटर के इलावा 28 और 29 अक्तूबर को सब डिविज़न और ज़िला स्तर पर लगाए जा रहे सुविधा कैंपा में जा कर भी इस सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा लेने के लिए कोई अंतिम तारीख़ निश्चित नहीं की गई है। उन्होंने योग्य लाभपात्रियों से अपील करते हुए कहा कि दो किलोवाट तक के बिल सम्बन्धित यदि कोई जानकारी अपेक्षित है, तो भी पी.एस.पी.सी.एल के उक्त सुविधा सैंटर में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सबंधित आधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि इस सम्बन्धित यकीनी बनाया जाये कि योग्य लाभपात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जसप्रीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरजीत बैंस,एस.डी.एम जालंधर -1 हरप्रीत सिंह अटवाल, एस.डी.एम.जलंधर -2 बलबीर राज सिंह, एस.डी.एम.शाहकोट लाल विश्वास, एस.डी.एम. नकोदर मैडम पूनम सिंह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) ओजस्वी अलंकार, सहायक कमिश्नर(जनरल) हरदीप सिंह, सीनियर ऐक्सियन पी.एस.पी.सी.एल डिविज़न वैस्ट सन्नी भागरा और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here