
Report- Gurjit Sonu/Sameer Saini- होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के निर्देशानुसार व डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में चोरियां व लूट-खसूट करने वाले आसामाजिक अनसरों खिलाफ चलाई गई मुहिम दौरान थाना माडल टाऊन होशियारपुर की पुलिस को उस समय भारी सफलता हासिल हुई। जिस समय ए.एस.आई. रविंदर सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी पुरहीरां द्वारा पुलिस पार्टी सहित व्हीकल चोरी करने वाले गिरोह के 3 व्यक्तियों को काबू करके उनसे चोरीशुदा 10 टू-व्हीलर बरामद किए। जिनमें 8 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटर शामिल हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना माडल टाऊन प्रभारी इंस्पैक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि 22 अगस्त 2017 को ए.एस.आई. रविंदर सिंह सहित एच.सी. जगदीश लाल, एस.सी. रविंदर सिंह, सिपाही हरदीप कुमार, पी.एच.जी. गुरमेल सिंह रहीमपुर चौक मौजूद थे। जहां ए.एस.आई. रविंदर सिंह को सूचना मिली कि 3 व्यक्ति राहुल कुमार, जतिन कुमार व बाली उर्फ गगन जो विभिन्न जिलों से ( जालंधर, रुपनगर, नवांशहर और होशियारपुर) स्कूटर व मोटरसाइकिल चोरी करके आगे बेचने का धंधा करते थे संबंधी सूचना पर ए.एस.आई. रविंदर सिंह द्वारा इनको काबू करके इनसे एक मोटरसाइकिल हीरो हांडा स्पलैंडर चोरीशुदा बरामद किया।
जिस पर मामला दर्ज कर थाना माडल टाऊन पुलिस ने जांच शुरु की। जांच दौरान इनसे 3 उक्त स्थानों से चोरी हुए 10 व्हीकल जिनमें 2 स्कूटर व 8 मोटरसाइकिल बरामद किए। इंस्पैक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. रविंदर सिंह चौकी इंचार्ज पुरहीरां द्वारा आरोपियों को अदालत पेेश करके इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व गहराई से जांच की जाएगी।












