Saturday, October 31, 2026
Home National सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद किसानों ने खाली किया गाजीपुर बॉर्डर

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद किसानों ने खाली किया गाजीपुर बॉर्डर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर नेशनल हाईवे 24 पर रास्ता खोल दिया है। भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत सहित किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को खोल दिया है। किसानों ने सबसे पहले इसी रास्ते को रोका था। रास्ता सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद खोला गया है। किसानों ने रास्ते से तंबू हटाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने रास्ता रोका ही नहीं था बल्कि पुलिस ने ही बैरिकेडिंग की हुई थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here