Tuesday, October 27, 2026
Home National माचिस को भी चढ़ा तेल का रंग, दिसंबर से मिलेगी महंगी

माचिस को भी चढ़ा तेल का रंग, दिसंबर से मिलेगी महंगी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब एक और झटका लगने को तैयार है। ईंधन और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बाद अब दैनिक उपयोग में आने वाली माचिस की कीमत भी 14 साल बाद बढऩे जा रही है। एक रुपए में मिलने वाली माचिस की डिब्बी अब दो रुपए में मिलेगी और नई कीमतें एक दिसंबर से लागू होंगी। पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से प्रति माचिस की कीमत एक रुपए से बढ़ाकर 2 रुपए करने का फैसला लिया है।

Advertisements

बता दें कि पिछली बार माचिस की डिब्बी की कीमत में वर्ष 2007 में संशोधन किया गया था तब 50 पैसे से बढ़ाकर माचिस की डिब्बी की कीमत एक रुपए कर दी गई थी। माचिस निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 10 से अधिक प्रकार के कच्चे माल की जरूरत होती है। लेकिन कच्चे माल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हो गई है जिससे अब वर्तमान कीमत पर बेचना संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here