Wednesday, October 21, 2026
Home National टीकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए किसान नेता, प्रशासन और उद्यमियों की बैठक

टीकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए किसान नेता, प्रशासन और उद्यमियों की बैठक

बहादुरगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसान आंदोलन के कारण 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए आस जगी है। राज्य सरकार की हाई पावर कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को बहादुरगढ़ में बातचीत शुरू हुई। सरकार की कमेटी, एसकेएम के प्रतिनिधि और उद्यमियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल किए गए हैं।

Advertisements

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, डीजीपी अग्रवाल, रोहतक रेंज के आईजी पुलिस संदीप खिरवार और झज्जर व सोनीपत जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। एसकेएम की टीकरी बॉर्डर कमेटी की तरफ से अमरीक सिंह व कुलवंत सिंह मौलवीवाला सहित छह किसान नेता आंदोलनकारियों का पक्ष रख रहे हैं। टीकरी बॉर्डर बंद होने से बहादुरगढ़ के उद्योगों को हर रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इसलिए उद्यमी भी मीटिंग में अपनी समस्याएं रखेंगे। उद्यमियों के प्रतिनिधियों के रूप में बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के महासचिव सुभाष जग्गा और नरिन्दर छिकारा समेत कई उद्यमी बैठक में भाग ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here