Wednesday, October 21, 2026
Home National दिल्ली के बुजुर्गों को अयोध्या की मुफ्त यात्रा करवाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली के बुजुर्गों को अयोध्या की मुफ्त यात्रा करवाएगी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के बुजुर्ग नागरिक अब अयोध्या में रामलला के दर्शन मुफ्त यात्रा के तहत कर सकेंगे। यह कहना था दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। केजरीवाल ने कहा कि बुधवार सुबह हमने विशेष कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली में अयोध्या को भी इन तीर्थ स्थलों की लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा, जिसके तहत बुजुर्ग लोगों को दिल्ली सरकार मुफ्त यात्रा कराती है। अरविंद केजरीवाल ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान ऐलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सभी उत्तर प्रदेश वासियों को भी मुफ्त में अयोध्या की तीर्थ यात्रा करवाएंगे। इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में सरयू किनारे पूजा भी की। इस कड़ी में हनुमानगढ़ी जाकर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए फिर राम जी के दर्शन किए।
बता दें कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार वर्ष 2019 से दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को निश्चित तीर्थ स्थानों की तीर्थ यात्रा करवाती है, जिसमें वैष्णों देवी की यात्रा भी शामिल है। इस तीर्थ यात्रा के दौरान आने-जाने रहने और खाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। इसमें चार धाम की य़ात्रा भी शामिल है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here