Thursday, October 29, 2026
Home International इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाएंगी इंडोनेशिया में पूर्व राष्ट्रपति की बेटी

इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाएंगी इंडोनेशिया में पूर्व राष्ट्रपति की बेटी

जकार्ता (द स्टैलर न्यूज़)। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोडक़र हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। धर्मपरिवर्तन खास पूजा के दौरान होगा, इस पूजा में शामिल होने के बाद सुकमावती सुकर्णोपुत्री हिंदू धर्म अपना लेंगी।

Advertisements

सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट में सुकमावती सुकर्णोपुत्री के फैसले की जानकारी दी गई है। सुकमावती इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की तीसरी बेटी हैं और पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन हैं। 70 वर्षीय सुकमावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया में ही रह रही हैं। 2018 में कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों ने उनके खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here