Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur यूथ फेस्टिवल में संत माझा सिंह करमजोत कालेज फ़ॉर वुमन की छात्राओं...

यूथ फेस्टिवल में संत माझा सिंह करमजोत कालेज फ़ॉर वुमन की छात्राओं का प्रदर्शन शानदार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ओर से करवाए गए यूथ फेस्टिवल में संत माझा सिंह करमजोत कालेज फ़ॉर वुमन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया। विजेता छात्राओं को सम्मानित करते कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ शिवानी तथा मैनेजिंग अथॉर्टी की ओर से जगतार सिंह ने बताया कि 14 नवंबर से 17 नवंबर तक हुए इस यूथ फेस्टिवल में कालेज की छात्रा प्रीत कौर (बी ऐ प्रथम) ने गायन में प्रथम स्थान, लोक गीत में भी प्रथम तथा कविशरी मुकाबलों में व्यक्तिगत तीसरा स्थान हासिल कर के कालेज का नाम रोशन किया है। इसी तरह किरनप्रीत कौर तथा गुरप्रीत कौर (बीऐ दूसरा वर्ष) ने वाद विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Advertisements

रवायती लोकगीतों में मनदीप कौर (बी ऐ प्रथम) ने व्यक्तिगत प्रथम स्थान हासिल किया है। शिल्पकारी प्रतियोगिता में परांदा बना कर छात्रा पूनम कौर (बी ऐ प्रथम) ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान छात्राओं की इस शानदार उपलब्धी पर कालेज प्रबंधन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here