Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur मोहल्ला हरि नगर: अवतार टाक तारी के घर दिन-दिहाड़े चोरी, गहने-नकदी और...

मोहल्ला हरि नगर: अवतार टाक तारी के घर दिन-दिहाड़े चोरी, गहने-नकदी और घरेलू सामान ले गए चोर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): मोहल्ला हरि नगर में चोरों ने दिन-दिहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। चोर सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।

Advertisements

पीडि़त अवतार टाक तारी ने बताया कि वह हरि नगर में किराए के घर में उपरी मंजिल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह 10 बजे के करीब अपने काम पर चले गए और उनकी बेटी भी पढऩे के लिए चली गई। इस दौरान उन्होंने घर के मेन गेट को ताला लगाया था। जब वह बाद दोपहर 4 बजे करीब घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाने पर सामान की जांच की गई तो 2-अढ़ाई तोले सोने-चांदी के गहने, एक सिलेंडर और करीब 10-15 हजार की नकदी गायब थी। उनके द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here