Thursday, October 22, 2026
Home National फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी, हिरासत में ट्रेलर चालक

फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी, हिरासत में ट्रेलर चालक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद पथ पर चलती ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी हो गया। इसकी जानकारी होते ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, वहीं चालक भी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पहिया मध्य वायु कमान का स्टेशन बीकेटी से जोधपुर भेजा जा रहा था।

Advertisements

जाम में फंसे ट्रेलर का रस्सा काटकर वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में आशियाना थाने में ट्रेलर चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शहीद पथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here