विधायक राजेश कालिया ने गगरेट उपतहसील कार्यालय का किया उदघाटन

गगरेट, (द स्टैलर न्यूज़): गगरेट नगर पंचायत में उप तहसील कार्यालय खोलने से 12 गांवों के ग्रामीणों की उप तहसील की मांग पूरी हो गई है। शुक्रवार को विधायक राकेश कालिया ने गगरेट में उप तहसील का विधिवत रुप से उदघाटन किया गया। प्रदेश सोशल मीडिया के को-आर्डीनेटर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल साडिल ने अपने समर्थकों को लेकर विधायक राकेश कालिया का बैंड बाजों व पुष्प माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने उप तहसील कार्यालय को भवन उपलब्ध करवाने वाले समाजसेवी युवा नेता संदीप जसवाल की हौसला अफजाई की। श्री कालिया ने कहा कि गगरेट के ग्रामीणों को अब प्रमाण पत्र रजिस्ट्रियां जमाबंदी बनाने के लिए अम्ब और धनारी नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisements

अब केवल उप तहसील में सभी कार्य समय पर तथा आसानी से हो जाया करेंगे। इस उप तहसील में 12 गांव 10 कानूनगो सर्कल एक नगर पंचायत सहित लगभग 30,000 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज ऊना दिवस है और आज के दिन गगरेट में उप तहसील कार्यालय का उद्घाटन इसलिए रखा गया है और आज का दिन यादगार बन जाए विधायक ने कहा गगरेट नगर अपनी अलग पहचान रखता है और इसी नगर में हर विभाग के कार्यालय हैं। अब लोगों के सभी जरुरी कार्य गगरेट में ही हो जाएंगे। लोगों को इधर उधर धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी विधायक ने कहा मैंने जब से गगरेट का विधायक बना हूं तब से अब तक कई विकास कार्य हुए। जैसे कि दो पुलों का निर्माण, सिविल अस्पताल, थाने से इंडस्ट्री एरिया की सडक़ का निर्माण, बाईपास सडक़ की मंजूरी, बारहवीं स्कूल, 6 हाईमास्ट लाइटों, नगर के लिए सीवरेज प्लांट, के साथ मैंने करोड़ों रुपए गगरेट नगर के विकास कार्यों के लिए दिए हैं। विकास कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि वह दिन दूर नहीं जब गगरेट नगर की अलग ही पहचान होगी।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के संयोजक देवी लाल सांडि़ल, बीडीसी चेयरमैन आशा कोशल, पार्षद नरेंद्र राणा, पार्षद करमचंद, राजनीतिक सलाहकार कुलदीप कुमार दीपा, गगरेट के प्रधान राजकुमार, कलोह के उप प्रधान मधुसूदन, पूर्व प्रधान वीना ठाकुर ,पूर्व प्रधान डॉक्टर करमचंद चौधरी, बी.डी.सी. मैंबर गोल्डी जसवाल ,महापंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ,उप प्रधान रोहित शैली, दलित नेता राजकुमार, सरदार पूर्ण सिंह, तरसेम फौजी ,हरि कृष्ण अग्रवाल, धरमपाल सोनू संदीप जसवाल , संजय शर्मा, सुनील कुमार, अजय विशिष्ट ,तोत शाह सहित एस.डी.एम.अंब, डी.एस.पी.अंब, तहसीलदार घनारी रामेश्वर ,गगरेट उप तहसील के तहसीलदार बलदेव सरोहा, गगरेट पटवार सर्कल के प्रधान अनिल कुमार, एस.एच.ओ.गगरेट चैन सिंह ,एस.डी.ओ पी.डब्लयू.डी.बलदेव सिंह, एस.डी.ओ आई.पी.एच अश्विनी कुमार बंसल विधायक की निजी सचिव नरेश कुमार पीएसओ अरुण ठाकुर स्टाफ के मेंबर राज कुमार जसवाल ,वरुण जसवाल कालू सहित गांव की बुद्धिजीवी वर्ग गणमान्य व्यक्ति कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित अन्य के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here