
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मिलक द्वारा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा डा. घई को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से उनके समर्थकों एवं सहयोगियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है।

ज्ञात रहे कि जिला भाजपा अध्यक्ष रहते हुए डा. रमन घई के कार्यकाल को सबसे उत्तम कार्यकाल माना जा रहा है। डा. घई की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उन्होंने गुटों में बंटी भाजपा के समस्त गुटों में खटास कम करने के जो प्रयास किए वे सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहे।












