Monday, October 12, 2026
Home Entertainment जिला होशियारपुर की बहु बनेगी कैटरीना कैफ, दुल्हे विक्की के चाचा राजस्थान...

जिला होशियारपुर की बहु बनेगी कैटरीना कैफ, दुल्हे विक्की के चाचा राजस्थान रवाना

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: सुनंदन। अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर, वीरवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की हर तरफ चर्चा है। अगर हम कहें कि कैटरीना कैफ जिला होशियारपुर की बहु बनने जा रही है तो यह सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह सच है। जिला होशियारपुर के गांव मिर्जापुर से ही विक्की कौशल के पिता शाम कौशल कई दशकों पहले बॉम्बे में रोजगार की तलाश में गए थे और आज वहां सफल एक्शन डायेक्टर हैं। विक्की कौशल अक्सर अपने परिवार के साथ होशियारपुर में अपने पैतृक गांव आते रहते हैं। उनके चाचा जो पास के ही गांव में रहते हैं, विक्की कौशल की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

Advertisements

अभिनेत्री कैटरीना कैफ की अभिनेता विक्की कौशल के साथ 9 दिसम्बर को राजस्थान के बरवारे किले के 7 स्टार रिसोर्ट सिक्स सेंसेस में हो रही है। हालांकि कौशल परिवार के मिर्जापुर में रहने वाले सदस्यों ने मीडिया को ज्यादा जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा विक्की-कैटरीना की शादी से गांव मिर्जापुर में भी खुशी की लहर है। विक्की कौशल के चाचा यहां से परिवार समेत शादी समागम में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह रवाना हो गए हैं। बतां दें कि बॉलीवुड में अनेकों अवार्ड हासिल करने वाले शाम कौशल और उनके दोनों बेटें विक्की कौशल और सनी कौशल का पंजाब की धरती से बेहद लगाव है वह अपने पैतृक गांव को भूले नहीं हैं और अक्सर यहां आते रहते हैं। विक्की और उसके भाई का जन्म चाहे मुंबई मेें हुआ हो परन्तु पंजाबी बोली और पंजाब की रंगत आज भी उन्हे पंजाब से जोड़े हुए है। उनका गांव मिर्जापुर में अपने रिश्तेदारों और गांववासियों से भी काफी जुड़ाव है।
होशियारपुर के सरकारी कालेज से शाम कौशल ने हासिल की मास्टर डिग्री
बता दें कि टांडा के ज्ञानी करतार सिंह यादगारी राजकीय कालेज से बी.ए. और राजकीय कालेज होशियारपुर एम.ए. इंग्लिश करने के बाद रोजग़ार की तलाश में 15 अक्तूबर 1978 को शाम कौशल बॉम्बे चले गए। वहां स्टंटबॉय से बॉलीवुड में काम शुरू करने वाले विक्की के पिता शाम कौशल आज बॉलीवुड के अग्रणी एक्शन डायरेक्टर है और उनके दोनों बेटे बॉलीवुड के स्टार कलाकार है।
चाचा राजेश कौशल ने जताई खुशी
शाम कौशल का पैतृक गांव टांडा नज़दीकी गांव मिर्जापुर है, परन्तु अभी उसका भाई राजेश कौशल नीटा अपने अपने परिवार के साथ पास ही के गांव धूत खुर्द में रहता है और शाम कौशल, वीना कौशल दम्पति अपने स्टार पुत्रों विक्की और सनी के साथ यहां अक्सर जहां आते रहते हैं। शाम कौशल के साथी टांडा निवासी सतपाल ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि कैटरीना कैफ होशियारपुर की बहु बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here