Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बहिबोवाल छन्नीयां: 9 साल के बच्चे का आपहरण, दादी की शिकायत पर...

बहिबोवाल छन्नीयां: 9 साल के बच्चे का आपहरण, दादी की शिकायत पर मां और कथित आशिक सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के थाना दसूहा के तहत पड़ते गांव बहिबोवाल छन्नीयां में 9 साल के बच्चे को अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंधी विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार सुखविंदर कौर (62) पत्नी सतविंदर सिंह गांव बहिबोवाल छन्नियां थाना दसूहा जिला होशियारपुर ने दसूहा पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि वह उक्त पते की रहने वाली है और आज 10 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब वे और उसका पौत्र बलनूर सिंह (9) पुत्र अमृतपाल सिंह वे दोनों घर में अकेले थे कि उनके घर के गेट में दो व्यक्ति स्विफ्ट कार रंग सफेट में उतरे, जिन्होंने गेट पर आकर घंटी बजाई और जब उसने गेट खोला तो उन्होंने कहा कि आप की बहू का केस चल रहा है, उस संबध में उन्हें उनके लडक़े के साइन करवाने हैं।

Advertisements

उन्होंने फोन करके अपने पति सतविंदर सिंह को बुलाया और अंदर आकर बातचीत करने लग गई तो उनका पौत्र बलनूर सिंह को गेट के बाहर दो व्यक्ति जिन्होंने खाकी पगड़ी पहनी हुई थी और मूंह पर मास्क पहने हुए थे उसे कुत्ता बांधने के लिए कहने लगे। इस पर बलनूर सिंह ने कुत्ते को पिंजरे में डाल दिया और गेट का कुंडा खोल दिया। इस उपरांत उन्होंने बलनूर को घर के बरामदे से उठा लिया और इसी बीच दो व्यक्ति पहले से ही बाहर कार के समीप खड़े थे ने उसे उठाकर अपनी स्विफ्ट कार में डाल दिया। अपहरण की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

उन्होंने बताया कि उनकी बहु हरमीत कौर पत्नी अमृतपाल सिंह दोनों का आपस में तलाक का केस दसूहा कोर्ट में चल रहा है। हरमीत कौर उन्हें पहले भी कई बार धमकियां दे चुकी है कि वह अपना लडक़ा (बलनूर सिंह) उनके पास नहीं रहने देगी। इस बारे में भी केस भी दसूहा कोर्ट में चल रहा है और खुद हरमीत कौर मुकेरियां तहसील में बतौर क्लर्क की पोस्ट पर तैनात है। उन्होंने बताया कि उनकी बहु हरमीत कौर के अवैध संबंध गांव के ही व्यक्ति रणवीर सिंह पुत्र हरचरण सिंह गांव बहिबोवाल छन्नियां के साथ पिछले 4/5 सालों से हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सारी घटना में उनकी बहु हरमीत कौर और रणवीर सिंह व अन्य 3-4 अज्ञात लोगों की मिलीभुगत करके की है व उन्होंने ही उनके पौत्र बलनूर को अगवा किया है।

उन्होंने कहा कि यदि बलनूर सिंह को कुछ भी होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उनकी बहु हरमीत कौर व रणवीर सिंह और उनके साथी अज्ञात लोगों की होगी। इस संबंधी डीएसपी दसूहा रणजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 9 वर्षीय बच्चे के अगवा होने की शिकायत दर्ज हुई है तथा बच्चे की दादी के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 363/365/120बी, 454 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे एवं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here