Sunday, November 1, 2026
Home Latest जिंदगी की जंग हारे ग्रुप कैप्टन, 3 ऑप्रेशनों के बाद भी हालत...

जिंदगी की जंग हारे ग्रुप कैप्टन, 3 ऑप्रेशनों के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई थी

चेन्नई (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी जिंदगी की जंग हार गए हैं। इससे हर तरफ शोक की लहर है। बता दें कि बीते 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसमें सवार लगभग सभी सेना अधिकारियों की मौत हो गई थी, केव वरुण ही जीवित बचे थे। उनका इलाज कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में चल रहा था, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर यह दुखद जानकारी दी है। वरुण के तीन ऑप्रेशन हो चुके थे लेकिन फिर भी हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा बाकि सैनिक अधिकारियों की पहले ही मौत हो चुकी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here