Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने तीरअन्दाज़ी के विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय...

मुख्यमंत्री ने तीरअन्दाज़ी के विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की टीम को दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पैरिस में चल रहे तीरअन्दाज़ी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की टीम को बधाई दी।एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि इन लड़कियों ने इस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि विलक्षण प्राप्ति हासिल करते हुये भारतीय लड़कियों की टीम ने मैक्सिको को कम्पाउंड महिला टीम के फ़ाईनल में 234-233 के साथ हरा कर स्वर्ण पदक जीता।

Advertisements

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने विश्व कप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी बड़े सम्मान की बात है कि मानसा जिले के गाँव मंढाली की लड़की परनीत कौर तीन सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए और भी गौरव की बात है कि इस लड़की ने कोच सुरिन्दर सिंह रंधावा से ट्रेनिंग लेकर टीम को जीत हासिल करने में अपना योगदान डाला। पटियाला के सुरिन्दर सिंह रंधावा भारतीय टीम के भी कोच हैं। भगवंत सिंह मान ने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here