
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित 7 दिवसीय वर्चुअल श्रीमद् देवी भागवत कथा 26 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक करवाई जाएगी। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान से श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्व भर से सभी श्रद्धालुगण सुविधाजनक रूप से उपस्थित हो पाएँ इसलिए यह दिव्य कथा संस्थान के यूट्यूब चैनल djjsworld[www.youtube.com/djjsworld [भारतीय समय] प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रसारित की जाएगी। इसी के साथ, अन्य देशों से जुडऩे वाले श्रद्धालुओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस कथा का प्रसारण अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ किया जा रहा है। आज, समाज के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति का मन भी समर भूमि बन चुका है जहाँ आसुरी वृत्तियां पनप रहीं हैं। एक ओर जहाँ स6पूर्ण विश्व कोविड महामारी रूपी दानव से युद्ध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मानव के भीतर छिपे अहंकार, स्वार्थ, लालच, बदले की भावना से उत्पन्न जल-वायु संकट आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गृह-युद्ध जैसी अनेक समस्यात्मक परिस्थितियों से भी लड़ रहा है।

इस नकारात्मकता के बीच यह कथा जनमानस में दिव्यता व सकारात्मकता का संचार करने हेतु, संस्थान द्वारा आयोजित विलक्षण डिजिटल कथा महोत्सव – ब्रह्म एव शान्ति: ब्रह्म एव आनन्द: के अंतर्गत होने जा रही है; जिसका वाचन दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या-विश्वविख्यात श्रीमद् देवी भागवत कथाव्यास -साध्वी अदिति भारती जी द्वारा किया जाएगा। इस वर्चुअल कथा की अनेक विशेषताओं में से एक अतिविशेष बात यह है कि यह न केवल माँ भगवती की लीलाओं अथवा प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत करेगी परंतु, मानव कल्याण हेतु, उनमें छिपे गूढ़ आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक रहस्यों को भी उजागर करेगी। कथा के मुख्य आकर्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे-आधुनिक युग में श्रीमद देवी भागवत कथा का महत्व, विकट परिस्थितियों में सकारात्मक रहने की प्रेरणा, महिषासुर के प्रतीकात्मक अर्थ का विश्लेषण, एक सशक्त नारी की शक्ति, आत्मशक्ति का जागरण-जो जीवन को नई दिशा प्रदान करने में सहयोगी होंगे। इसी के साथ दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिक्षित युवा शिष्य-शिष्याओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उ8ाम विचारों के साथ-साथ सुमधुर भजन कार्यक्रम भी होगा और वर्चुअल माध्यम से यजमानों द्वारा विधि-विधान पूजन की भी व्यवस्था की गयी है।
इस कथा के माध्यम से शक्ति स्वरूपा माँ भगवती का आवाहन कर सभी अपने भीतर विकार रूपी असुरों का विनाश कर सकें -यही इस आगामी कथा का औचित्य है। इसीलिए संस्थान के यूट्यूब चैनल @djjsworld के माध्यम से यह पावन पुनीत कथा आप सभी के घरों तक पहुंचाई जाएगी; इसका लाभ स्वयं भी उठाएँ व अन्य लोगों को भी बताएँ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान है; जो अपने नौ मुख्य प्रकल्पों द्वारा समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है। ये नौ प्रकल्प हैं – महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम; साक्षरता अभियान, संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम; नशा उन्मूलन कार्यक्रम; पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम; भारतीय देसी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम; आपदा प्रबंधन कार्यक्रम; बंदी सुधार कार्यक्रम और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम।












