Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जहान खेलां स्कूल में सैंचरी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्रीज़ के एम.डी. ने किया दौरा

जहान खेलां स्कूल में सैंचरी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्रीज़ के एम.डी. ने किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां होशियारपुर में सैंचरी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्रीज़ लिमटिड के एम.डी. प्रेम भजनका ने दौरा किया। उनके साथ बी.एस. सभ्रवाल-प्लांट हैड, बी.एस. जसवाल (ए.जी.एम एच.आर एवं एडमिन) भी थे।आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सरदार तरनजीत सी.ए. ने प्रेम चन्द भजनका को स्कूल की गतीविधीयों की जानकारी दी। स्पैशल बच्चों की गतीविधीयों और उनकी योग्यताओं को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए। पूर्व प्रधान सरदार परमजीत सिंह सचदेवा ने स्कूल इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय स्कूल में 106 स्पैशल विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और 10 विद्यार्थी होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर प्लेसमैंट किये जा चुके हैं। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से डिप्लोमा-इन-स्पैशल ऐजुकेशन भी चलाया जा चुका है जो कि ई.टी.टी. के बराबर है और 30 स्पैशल ऐजुकेटर्स प्रत्येक वर्ष तैयार किये जाते हैं। 

Advertisements

इस अवसर पर प्रेम भजनका ने आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों की सराहना की और स्पैशल बच्चों की भलाई के लिए 5,00,000/- (पांच लाख) की धनराशि का चैक भेंट किया। सैंचरी प्लाईबोर्ड इंडस्ट्रीज़ लिमटिड की तरफ से प्रत्येक वर्ष स्कूल भवन निर्माण के लिए धनराशि दी जाती है।  इस अवसर पर पूर्व प्रधान सरदार मलकीत सिंह मेहरू, सचिव हरबंस सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश ठाकुर उपस्थित थे। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सभी सदस्यों ने प्रेम भजन व उनकी टीम का धन्यवाद किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here