
चंडीगड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को उत्साहित करने और राज्य में और नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजैक्टों की संभावनाओं का पता लगाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने पंजाब के शहरों में सौर्य ऊर्जा सम्बन्धी प्रोजैक्टों, बायोमास-सीएनजी प्रोजैक्टों, हाइडल प्रोजेक्टों आदि संबंधी गहरी रूचि दिखाई। श्री वड़िंग ने पेडा को कहा कि वह सोलर स्ट्रीट लाईटों में शोध करें जो कि ए.एम.सी. अवधि के अधीन हैं।

श्री वड़िंग ने आज यहाँ पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के कार्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ पेडा के चेयरमैन एच.एस. हंसपाल, पी.जी.एल. के चेयरमैन धनजीत सिंह विर्क, पी.जी.एल. के सीनियर वाइस चेयरमैन फकीर चंद बांसल, पी.जी.एल के वाइस चेयरमैन रजनीश भगत, पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवजोत पाल सिंह रंधावा, पेडा के डायरैक्टर एम.पी. सिंह और पेडा के अतिरिक्त डायरैक्टर जसपाल सिंह मौजूद थे। पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने परिवहन मंत्री को पेडा/पीजीएल के नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजैक्टों /गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। श्री वड़िंग ने नवीकरणीय ऊर्जा गतिविधियों में रंधावा के यत्नों की सराहना की।










