
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने करोड़ों रुपए के विकास के प्रोजेक्टों का शिलान्यास रखना था। लेकिन चन्नी सरकार की शह पर कांग्रेसी गुंडों ने जगह जगह पर पंजाब के कोने कोने से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की गाडिय़ों पर पथराव किया और हथियारों से हमले किए। चन्नी सरकार अपनी खिसकती जमीन देखकर बौखलाहट में इतना घबरा गई है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी सेंध लगाते हुए डीजीपी पंजाब ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने से भी मना कर दिया। यहाँ तक की मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन उठाना भी मुनासिब न समझा। यह सारी बातें पंजाब के मौजूदा हालात कानून व्यवस्था की सरेआम कपड़े उतार रही है।

निपुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी ओछी हरकतों से भाजपा कार्यकर्ता न कभी डरा है न डरेगा। लेकिन देश के संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अगर इतनी बड़ी चूक होती है तो पंजाब का आम व्यक्ति कितना सुरक्षित होगा इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है। निपुण शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि तुरंत कार्रवाई करते हुए डीजीपी पंजाब को तुरंत बर्खास्त किया जाए और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि पंजाब माहौल और खराब न हो।











