Monday, October 12, 2026
Home National गणतंत्र दिवस की परेड में इस साल भी नहीं बुलाया जाएगा किसी...

गणतंत्र दिवस की परेड में इस साल भी नहीं बुलाया जाएगा किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इस साल भी गणतंत्र दिवस की परेड में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि नहीं बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह अहम फैसला लिया है। बताया गया है कि इस बार गणतंत्र दिवस में कोई विदेशी नेता चीफ गेस्ट नहीं होगा, लेकिन अगले ही दिन यानी 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली भारत-मध्य एशिया समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

Advertisements

गौरतलब है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते लगातार दूसरे साल गणतंत्र दिवस पर किसी विदेशी नेता को मुख्य अतिथि नहीं बनाया जा रहा है। 2021 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। हालांकि, तब ब्रिटेन में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई थी और आखिर में जॉनसन ने भारत आने में असमर्थता जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here