Sunday, October 18, 2026
Home National वाल्मीकि समाज के नेता जिया लाल कांग्रेस में शामिल,राणा गुरजीत ने किया...

वाल्मीकि समाज के नेता जिया लाल कांग्रेस में शामिल,राणा गुरजीत ने किया स्वागत

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढ़िया: कांग्रेस पार्टी को उस समय विधान सभा हल्का कपूरथला में बल मिला जब दोआबा में वाल्मीकि समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व पार्षद,वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के प्रधान व हर वर्ग के सुख दुःख में पहली पंक्ति में खड़े नजर आने वाले जिया लाल नाहर ने केबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपने अनेको साथिओ सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।इस दौरान केबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने समूह पार्षदों के साथ जिया लाल नाहर को सिरोपा डालकर कांग्रेस में शामिल होने पर सवागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद जिया लाल नाहर ने कहा कि वाल्मीकि समाज का सम्मान केवल कांग्रेस ही कर सकती है। पिछले दिनी पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर कांग्रेस आलाकमान ने यह साबित कर किया है। इस लिए वाल्मीकि समाज की मजबूती और भलाई के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत सिंह सुलझे हुए नेता हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब का विकास पहले से ज्यादा होगा।झूठ की गठरी बांधकर लोगों में झूठा प्रचार कर रही विपक्षी पार्टियों के आंकड़ों और समीकरणों पर भी पानी फिर गया है।राणा गुरजीत सिंह ने हलके में भाईचारा कायम रखने के साथ-साथ हलके के हित में काम किया है।जिया लाल नाहर ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि यह पार्टी देश में भाईचारा तोड़ने का काम करती है।फूट डालो राज करो की नीति पर भाजपा के लोग काम करते हैं।कमजोर वर्ग पर उत्पीड?की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पूंजीपति दोस्तों को खुश करने के अलावा देश की सरकार और कुछ नहीं सोचती। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि जिया लाल नाहर के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है और कांग्रेस विधान सभा चुनावो में शानदार जित हासिल करेगी। राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्गों,धर्मों का पूरा सम्मान करती है जबकि भाजपा देश के लोगों को धर्म,जाति के नाम पर बांट रही है। राणा ने कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस सरकार ने गैंग रेस्ट प्रॉब्लम को खत्म किया।प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखी।कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है, बल्कि विचारों में भिन्नता हो सकती हैं जोकि लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में विकास किया है और दोबारा सरकार बनाने के बाद फिर से विकास की गति को तेज करेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले लगातार 10 साल शिअद-भाजपा की सरकार रही,लेकिन सरकार ने प्रदेश के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया।उन्होंने कहा कि अब जब पांच साल पहले पंजाब में कांग्रेस बनी तो विकास की रफ्तार शुरू हुई जो लगातार जारी है।कांग्रेस सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया गांवों व शहर में निरंतर ग्रांटें दिलवाकर विकास करवाया गया। शहर के साथ साथ गांवों में स्कूलों को अपग्रेड किया गया है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान,सीनियर नेता अनूप कलन,पार्षद नरिंदर मंसू,पार्षद मनोज अरोड़ा,कांग्रसी नेता तजिंदर भंडारी,राजेंदर सिंह वालिया,कांग्रसी नेता चरणजीत हंस,संजीव थापर,कांग्रसी नेता राकेश केशा,डा.मंजीत सिंह,कांग्रसी नेता कुलदीप सिंह,बलविंदर सिंह,गुलशन चोपड़ा,अमरनाथ मट्टू राम लखन पिंड,रोंकी राम लखन पिंड,मंगल सिंह मन्ना,पम्मा हंस ,सूखा सिंह गोरे,सुखदेव लाल,कपिल देव सोनू दबूरजी,मलकीत सिंह सिधवां,बलबीर बीरा,वरिंदर चिदा,दर्शन सभरवाल,दीपक गिल,राजेश रोड़ा,अमन सहोता,मोहित गिल,चरणजीत धंदल,नरिंदर आरियावाल,अनिल सहोता तलवंडी,शहंशा,बिट्टू लहोरा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here