
गाजियाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ इलाके में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार के अनुसार दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद पहुंचे, लेकिन काफी देर तर सिलेंडरों में लगातार विस्फोट होने के कारण दमकल कर्मी ट्रक तक नहीं पहुंच पाए।

उन्होंनें बताया कि सिलेंडर विस्फोट की आवाज आसपास के कई किलोमीटर तक सुनी गई। घटनास्थल से 2-3 किलोमीटर दूर शूट किए गए वीडियो में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आस-पास के घरों को खाली करा दिया है। उन्होंनें बताया कि आग पर काबू डाल लिया गया है।












