Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीपीएमडीएस,पीएमएमएस पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीपीएमडीएस,पीएमएमएस पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों के नामों की घोषणा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार (जीओआई) ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है, जिन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नरेश कुमार और एडीजीपी इंटेलिजेंस अमरदीप सिंह राय सहित दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
एक आईपीएस अधिकारी पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर सुखचैन सिंह गिल, डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स संजीव कुमार रामपाल और चार पीपीएस अधिकारी जिनमें कमांडेंट पीआरटीसी जहान खेला हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी इनवेस्टीगेशन होशियारपुर रविन्दर पाल सिंह, एसीपी हैडक्वाटर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा और उपाधीक्षक (सुरक्षा) जि़ला जेल रूपनगर उन 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। शेष अधिकारियों में इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह, इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़, इंस्पेक्टर जगप्रीत सिंह, महिला इंस्पेक्टर बलविन्दर कौर, एसआई अरुण कुमार, एएसआई सन्दीप कुमार, एएसआई गुरमुख सिंह और एएसआई अमरीक चंद शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here