Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नेशनल चाइल्ड डे पर जिले...

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नेशनल चाइल्ड डे पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर करवाया गया वैबीनार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से एस.डी. कालेज होशियारपुर में नेशनल गल्र्ज चाइल्ड डे पर वैबीनार का आयोजन किया गया। इस वैबीनार में जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह व बाल सुरक्षा विभाग के लीगल हैड सुखविंदर सिंह की ओर से चाइल्ड राइट्स, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015, बाल विवाह प्रतिबंधित एक्ट 2006, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम व इससे संबंधित अन्य स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से रिटेनर एडवोकेट हरजीत कौर व पैनल एडवोकेट संदीप की ओर से सरकारी कालेज में भी एक वैबीनार को संबोधित किया गया, जिस दौरान उन्होंने बाल सुरक्षा अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैबीनार में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। सचिव अपराजिता जोशी ने सब डिवीजन मुकेरियां व दसूहा में भी नेशनल गल्र्ज चाइल्ड डे पर वैबीनार का आयोजन किया गया जिसमें पैनल एडवोकेट द्वारा पर्सनल हाइजिन, गल्र्ज न्यूट्रिशयन एंड हैल्थ, गुड टच-बैड टच विषय पर जानकारी दी गई।
श्रीमती अपराजिता जोशी ने इस दौरान बैंकों, इंश्योरेंस कंपनी, बी.एस.एन.एल के मैनेजरों के साथ बैठक की व 12 मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाने के लिए कहा ताकि मौके पर ही इन केसों का निपटारा किया जा सके

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here