Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे दिन दाखि़ल हुए 91 नामांकन

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे दिन दाखि़ल हुए 91 नामांकन

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू ने गुरूवार को बताया कि एनकोर सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन राज्य में सिफऱ् 91 नामांकन ही दाखि़ल हुए हैं।
पहले दिन 12 नामांकन दाखि़ल होने के साथ, अब राज्य में दाखि़ल नामांकन की कुल संख्या 103 हो गई है। डॉ. राजू ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वह मोबाइल ऐप्लीकेशन ‘नो यूअर कैंडीडेट’ का अधिक से अधिक प्रयोग करें, जिसका प्रयोग कर मतदाता किसी भी उम्मीदवार का फोटो सहित उसके विवरण और आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पारदर्शी मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में व्यापक प्रचार और जागरूकता प्रदान करने के लिए मोबाइल ऐप तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसका लिंक आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here