Wednesday, October 21, 2026
Home National केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमैंट की उम्र बढ़ाने पर सरकार कर सकती है...

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमैंट की उम्र बढ़ाने पर सरकार कर सकती है विचार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय कर्मचारियों को जल्दी ही केंद्र सरकार खुशखबरी दे सकती है। कर्मचारियों के रिटायरमैंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है।

Advertisements

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से ये प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जाने की बात की गई है। साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमैंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here