सीएम की मौजूदगी में मंडल मिलन कार्य्रकम सफलतापूर्वक संपन्न: नरेंद्र ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंडल मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवास कार्यक्रम के अनुसार जयराम ठाकुर सुबह करीब 10:45 पर एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर उतरे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेे और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में ही हमीरपुर मंडल मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विस चुनावों को लेकर संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया।

Advertisements

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी में शामिल सदस्य, मोर्चों-प्रकोष्ठों, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष और महामंत्री, ग्राम केंद्र प्रभारी और नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद रहे। नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया और साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल पदाधिकारियों की सरकार के भीतर पूछ होगी जिससे मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here