Wednesday, October 21, 2026
Home Crime पंजाब नैशनल बैंक और पलटा शू स्टोर में चोरी की कोशिश

पंजाब नैशनल बैंक और पलटा शू स्टोर में चोरी की कोशिश

theft-PNB-tanda-palta-shoo-store-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पंडित जी। थाना चौक के समीप पड़ते पंजाब नैशनल बैंक में चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी की कोशिश की, मगर वे सफल नहीं हो पाए। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चीफ मैनेजर दीपांकर राय ने पुलिस को सूचित किया और बैंक में हुए नुकसान का जायजा लिया।

Advertisements

श्री दीपांकर ने बताया कि बैंक का स्ट्रांगरूम सुरक्षित है और बैंक में डी.वी.आर. के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक के अलावा चोरों ने बैंक के समीप ही पलटा शू स्टोर के ताले तोड़ कर चोरी की नाकाम कोशिश की। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here