Friday, October 30, 2026
Home Himachal भलेठ के नवनिर्मित पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

भलेठ के नवनिर्मित पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर क्षेेत्र के नवनिर्मित भलेठ पुल से बुधवार को एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (आयु 26 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार गांव पनियाला तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

पोस्टमार्टम वीरवार को होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ट्रैक्टर में डालकर मुख्य सडक़ पर लाया गया। उसे 108 रोगी वाहन में डालकर सिविल हस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। उसका निरीक्षण किया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए युवक नेे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुुुुलिस मामले की छानबीन कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here