होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधानसभा हलका शामचौरासी अधीन आते गांव धूत कलां में वोटर जागरुकता मुहिम चलाई गई।
नोडल स्वीप अधिकारी जतिंदर सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को वोट का अधिकार प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि हमें लोकतंत्र के इस उत्सव में जरुर हिस्सा लेना चाहिए। हमें भारतीय संविधान में मिले इस अधिकार का जरुर प्रयोग करना चाहिए। इसे मौके पर उनके साथ स्वीप टीम भी मौजूद थी।