
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व डब्लयूडब्लयूई चैंपियन द ग्रेट खली भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा हैं और वह पंजाब पुलिस में नौकरी कर चुके हैं। हालांकि इसके बाद वह रैसलिंग के जरिए वह वल्र्ड स्तर पर फेमस हुए। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकैडमी चलाते हैं। खली अब जल्द ही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि डब्लयूडब्लयूई में नाम और दौलत की कमी नहीं थी। लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया। पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं। जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं।













