Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur चुनावी बैठक में जनसमूह ने अरोड़ा को दिया समर्थन, अरोड़ा ने जनसेवा...

चुनावी बैठक में जनसमूह ने अरोड़ा को दिया समर्थन, अरोड़ा ने जनसेवा का संकल्प दोहराया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा तूफानी चुनावी दौरे जारी हैं और इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिसके चलते उनकी चुनावी बैठकें रैली का रुप धारण कर रही हैं। बैठकों में पहुंचे शहर निवासियों का जोश एवं उत्साह श्री अरोड़ा को पुन: विजयी बनाने का मन बना चुके हैं की गवाही दे रहे हैं। इसी कड़ी के तहत वार्ड नंबर 28 में आयोजित चुनावी बैठक को संबोधित करने पहुंचे श्री अरोड़ा का वार्ड वासियों ने स्वागत किया और उनके द्वारा वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद करने के साथ-साथ शेष रहते कार्यों की भी जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत सारा समय खराब हुआ है तथा इसके कारण काफी विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके फिर भी अधिक से अधिक विकास करवाकर जनता को राहत देने का उनके द्वारा प्रयास रहा है। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश की जनता प्रदेश में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है और सरकार बनते ही शहर में एक बार फिर विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरु करवाए जाएंगे ताकि समस्त शहर वासियों को सभी सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here