
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडैंट्स व नागरिकों निकालने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से यूक्रेन के लिए फ्लाइट्स की संख्या पर लगी पाबंदी हटाने के बाद अब एयर इंडिया ने शुक्रवार को तीन फ्लाइट यूक्रेन भेजने की घोषणा की। ये फ्लाइट्स 22, 24 और 26 फरवरी को भारत से यूक्रेन के बोरिस्पिल इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बीच ऑपरेट की जाएंगी।

एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इन फ्लाइट्स के लिए एयर इंडिया बुकिंग ऑफिसेज, वैबसाइट, कॉल सैंटर और ऑथोराइज्ड ट्रैवल एजैंट्स के जरिए टिकट बुक कराया जा सकता है।












